छत्तीसगढ़

यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री डीजीपी समेत ये बड़े अफसर मौजूद….

By Dinesh chourasiya

 रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में मंगलवार को यूनिफाइड कमांड की मीटिंग चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ डीजीपी अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, आईबी के उच्च अधिकारियों सहित नक्सल ऑपरेशन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद हैं।

यूनिफाइड कमांड की बैठक में पैरामिलिट्री फोर्सेस और स्टेट पुलिस के बीच समन्वय को लेकर चर्चा होगी। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों और छत्तीसगढ़ के पुलिस में समन्वय पर चर्चा होगी। इसके अलावा नक्सल ऑपरेशन, बजट सहित अन्य सुविधाओं, संसाधनों और चुनौतियों पर चर्चा होगी।

 

Related Articles

Back to top button