Uncategorized

सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध हिरासत में:CCTV में बांद्रा स्टेशन के पास दिखा था; सैफ अली खान ICU से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट

By Dinesh chourasiya

सैफ अली खान पर बुधवार रात ढाई बजे घर में घुसकर हमला किया गया था। हमले के बाद रात को ही एक्टर को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब डॉक्टर्स ने सैफ का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ.डॉ.नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को आइसीयू वार्ड से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल सैफ पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टर्स ने कहा- सैफ तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। हमले के दौरान एक्टर के चाकू 2 मिलीमीटर से लगने से बचा है, 2 मिलीमीटर और अंदर जाता तो स्पाइनल कॉर्ड में दिक्कत हो सकती थी। फिलहाल सैफ को एक हफ्ते रेस्ट करने की सलाह दी गई है। कंडीशन को देखते हुए 2 से 3 दिन में सैफ को डिसचार्ज किया जा सकता है।

लीलावती हॉस्पिटल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ हॉस्पिटल के अंदर बिना स्ट्रेचर के खुद चलकर आए थे। उस दौरान उनके साथ तैमूर भी मौजूद थे।

एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद संदिग्ध CCTV में बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। उसे इसी इलाके से हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध 15 जनवरी की रात ढाई बजे सैफ के घर की छठी फ्लोर से नीचे उतरता दिखा था।

इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। जांच के लिए चाकू के हिस्से को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई

ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

मेड ने बताया- हमलावर ने नैनी से एक करोड़ की मांग की

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान, हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह आगे गई। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा।

इस बीच दूसरी मेड भी आ गई। इस दौरान हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) से एक करोड रुपए की डिमांड की। इस दौरान सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई।

मेड ने अपने बयान में बताया कि हमले के वक्त घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर थे। इब्राहिम और सारा अली खान भी इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर रहते हैं। हमले के बाद वह ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल गए। घर पर कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन किसी को चलाना नहीं आता था, इसलिए ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की 20 टीमें जांच कर रहीं

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी केस के इन्वेस्टिगेशन के लिए भी टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच जांच के लिए सैफ के घर भी पहुंच चुकी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं।

करीना ने मीडिया से कहा- अटकलें लगाने से बचें

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह हमारे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण दिन है। हम इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में मैं मीडिया और पत्रकारों से अनुरोध करती हूं कि वे अटकलें लगाने और कवरेज करने से बचें। हालांकि हम आपकी चिंता और सहायता की सराहना करते हैं। निरंतर जांच और लगातार पीछा करने से हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम भी है। मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें। हमें स्पेस दें ताकि हम इस मुश्किल समय का सामना कर सकें।’

Related Articles

Back to top button