Uncategorized

CG के कवर्धा में SDM को कॉलर पकड़कर पीटा.पटवारी के खिलाफ ABVP कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन; भड़कते हुए SDM ने कहा-हटाओ इनको

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया में ABVP कार्यकर्ताओं और SDM के बीच मारपीट हो गई। छात्र नेता एक पटवारी और तहसीलदार पर वसूली करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान SDM संदीप ठाकुर बाहर निकले और प्रदर्शन कारियों पर भड़क गए।

भड़कते हुए SDM ने तहसीलदार और पुलिस को कहा कि, इन लोगों को हटाइए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और प्रदर्शनकारी छात्र नेता भी हाथापाई पर उतर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है।

ABVP का दावा, काम के लिए वसूली हो रही

एबीवीपी का दावा है कि किसानों और छात्रों से पटवारी वसूल हजारों रुपए वसूल रहा है। किसानों की पर्ची बनाने, नामांतरण करने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप हैं। उनकी मांग थी कि, दोषी पटवारी और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई हो, उन्हें सस्पेंड किया जाए।

देर रात तक हुआ बवाल

कार्रवाई की मांग को लेकर ही प्रदर्शनकारी पंडरिया एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने बैठे थे। कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को SDM संदीप ठाकुर खुद हटाने लगे। इसी बीच जमकर झड़प हुई। इसके बाद SDM और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस ने बीच बचाव किया।

बताया जा रहा है कि, कुछ देर हटने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता रात को फिर धरने पर बैठ गए। आधी रात तक यहां बवाल चलता रहा। इन कार्यकर्ताओं ने रिश्वत मांगने वाली ऑडियो भी उपलब्ध कराई है। हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button