
गदर 2 का ‘उड़ जा काले कावा’ गाना रिलीज़, 22 साल बाद भी दिखी सकीना संग तारा सिंह की जबरदस्त कैमेस्ट्री, देखें VIDEO
By Dinesh chourasiya
रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया परतेजी से वायरल हो रही है, एक बार फिरे से Sunny Deol और Ameesha Patel के बीच का रोमांस सबको पसंद आ रहा है। Udd Jaa Kaale Kaava गाने में सनी देओल और अमीषा पटेल एक-दूसरे के खोए हुए नजर आ रहे हैं।







Gadar 2 : फिल्म इसदिन होगी रिलीज़




‘गदर’ की रिलीज के करीब 22 साल बाद अब ‘गदर 2’ आ रही है, फिल्म के इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से रीक्रिएट किया गया है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में सिनेमाघरों में पहली फिल्म ‘गदर’ को री-रिलीज भी किया गया है।
सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री
फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।







