छत्तीसगढ़

भिलाई में नाबालिक से रेप  आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई के फरीद नगर सुपेला की रहने वाली पीड़िता की माता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी नाबालिक बेटी उम्र 15 साल का पेट दर्द होने पर हाॅस्पीटल लेकर गई जहां डाॅक्टर द्वारा गर्भवती होना बताये जाने पर उनकी माता द्वारा पीड़िता से पूछताछ करने पर बतायी कि राज नामक लड़का जो कि सीट कव्हर बनाने का काम करता है जिनके द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी  मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, आर. जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र.
483/2024
धारा 376 भादवि, 4,5(जे)(2), 6, 8 पाक्सो एक्ट
आरोपी – मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज मोह. सराजुद्दीन उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट इमामबाड़ा तव्कल मोबाईल के पास सुपेला

Related Articles

Back to top button