Uncategorized

भारत-पाक तनाव के चलते रायपुर-बिलासपुर स्टेशन पर अलर्ट:CCTV कैमरों से निगरानी, ट्रेनों की तलाशी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, 

By Dinesh chourasiya

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत जोन में RPF अलर्ट मोड पर है। रायपुर में भी ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। CCTV कैमरों से संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है। यात्रियों को माइक से लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना मिल सके। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही पुलिस विभाग भी हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन पोस्टपोन कर दिया है।

तस्वीरों में देखिए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था…

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भी RPF और GRP के जवान पूछताछ के साथ निगरानी कर रहे हैं।

संदिग्ध स्थिति पर तत्काल सूचना देने की अपील

रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने फ्रंटलाइन स्टाफ को सजग रहने के लिए आगाह किया। साथ ही यात्रियों से भी अपील की है कि वह किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति का शक होने पर तुरंत ट्रेन स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारियों और स्टाफ को सूचना दें।

अब प्लेटफार्म और कोच की निगरानी

रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर चौकसी बढ़ गई है। RPF के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वहीं ट्रेनों व यार्ड में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की जा रही है।

इसके साथ ही यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की समझाइश दी जा रही है।

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को माइक से अनाउंस कर हिदायत दी जा रही।

2 दिन पहले हुआ था मॉकड्रिल

बिलासपुर जोनल मुख्यालय में दो दिन पहले पांच बड़े हूटर बजा कर यह संदेश दिया गया कि शहडोल स्टेशन यार्ड से सूचना प्रसारित की गई। बताया गया कि कोच में बम विस्फोट हुआ है! आग लग गई है। मदद करो। जैसे ही यह खबर मिली, अचानक आपदा क्षेत्र में तब्दील हो गया।

यह कोई असली घटना नहीं, बल्कि एक मॉकड्रिल था। इसका मकसद था आपदा की घड़ी में रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियों की तैयारियों की हकीकत को परखना था। मॉकड्रिल के दौरान पूरा अमला अलर्ट हो गया था।

हेल्पलाइन और सूचना केंद्र सक्रिय

यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए बिलासपुर, अनूपपुर, उसलापुर, चांपा, कोरबा और रायगढ़ स्टेशनों पर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं लिखित बूथ लगाए गए हैं। साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि हर स्तर पर सूचनाएं मिल सकें।

पुलिस विभाग भी हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा छुट्टी कैंसिल है।
पुलिस विभाग भी हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा छुट्टी कैंसिल है।

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

DGP ने सभी पुलिस इकाई प्रभारियों को आदेश जारी किया है। इसमें अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी देने के अलावा अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी हैं। यानी अफसर सरकारी काम से ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

समर वेकेशन आगे बढ़ाने के खिलाफ बार एसोसिएशन

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने भी भारत-पाकिस्तान जंग के हालात को देखते एक फैसला लिया। ये फैसला हाईकोर्ट के समर वेकेशन को आगे बढ़ाने का है। रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थीं। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है।

वेकेशन की तारीख 2 जून से करने पर अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल और सचिव वरुणेन्द्र मिश्रा ने इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भी सौंपा है। बार एसोसिएशन ने आदेश का विरोध किया है।

Related Articles

Back to top button