
भिलाई. रेलवे के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट ने उत्पादन शुरू कर दिया है। चरोदा, जंजगिरी के करीब बना यह प्लांट अपनी उत्पादन क्षमता के मुताबिक 50 मेगावाट बिजली पैदा कर पावर ग्रिड, रायपुर को भेजा रहा है
रेलवे के सबसे बड़े सोलर प्लांट ने उत्पादन किया शुरू,
भिलाई. रेलवे के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट ने उत्पादन शुरू कर दिया है। चरोदा, जंजगिरी के करीब बना यह प्लांट अपनी उत्पादन क्षमता के मुताबिक 50 मेगावाट बिजली पैदा कर पावर ग्रिड, रायपुर को भेजा रहा है। इससे विद्युत ऊर्जा की बचत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अहम कदम साबित होगा। सोलर पावर प्लांट के लोकार्पण करने के लिए रेलवे तैयारी में जुटा है।







पावर ग्रिड को दे रहा बिजली
33 केवी क्षमता का एक बिजली सब स्टेशन परिसर में बनाया गया है। यहां बिजली संग्रहित हो रही है। दूसरा सब स्टेशन 33/220 केवी क्षमता का पावर प्लांट से करीब 4 किलोमीटर दूर कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन के सब स्टेशन के पास बनाया है। दूसरे सब स्टेशन से बिजली को स्टेप अप कर पावर ग्रिड, रायपुर को दिया जा रहा है, जितनी बिजली रेलवे ग्रिड को देगा, उतनी ही बिजली छत्तीसगढ़ या भारत के अन्य राज्य में ग्रिड से ले लेगा।
मौसम का पड़ता है असर
सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन में मौसम का असर पड़ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश होने से, हवा-तूफान और तकनीकी समस्या आने पर उत्पादन प्रभावित होता है। इसी तरह से रात में उत्पादन शून्य हो जाता है। बुधवार को तकनीकी समस्या आने की वजह से सोलर प्लांट को ब्रेक डाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जा रहा था।







