भिलाई में एक रुपए के किराए पर मिलेगा हेलमेट एक मई से विधायक रिकेश सेन दो जगहों पर खोलने जा रहे हैं हेलमेट बैंक
By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक मई श्रमिक दिवस के दिन से लोगों को किराए पर हेलमेट दिया पाएगा। एक रुपए दिन का किराया देकर लोग हेलमेट लेकर जा सकेंगे। इसके लिए भिलाई के नेहरू नगर चौक और होटल ग्रैंड ढिल्लन में हेलमेट बैंक खोला जा रहा है।
दरअसल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 1 मई (श्रमिक दिवस) को भिलाई के नेहरू नगर चौक होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने हेलमेट बैंक खोल रहे हैं। यहां 1 रुपए में लोगों को हेलमेट किराए पर दिया जाएगा। लोग आधार कार्ड देकर हेलमेट किराए पर ले सकेंगे। इसके बाद फिर उसे हेलमेट बैंक में जमा करा सकेंगे।







जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। भिलाइयंस की सुरक्षा के लिए वो भिलाई में हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं। इस बैंक के माध्यम से मात्र एक रुपए में लोग हेलमेट ले जा सकते हैं।
सेन ने कहा कि, सड़क दुर्घटना में लाखों मौतें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती है। मुझे भिलाई की चिंता है, सभी भिलाइयंस परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव हेलमेट नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि मात्र एक रुपए के किराए में लोगों को किराये पर हेलमेट दिया जाएगा। इसके लिए 1 मई से नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने रह हेलमेट बैंक खुल रहा है।








