Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दशहरा और दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी:समर-विंटर वेकेशन मिलाकर 52 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेजों रहेंगे बंद, अवकाश आदेश जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां होगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा का पत्र भेज दिया है। आदेश के मुताबिक, इस साल दशहरा की छुट्‌टी 6 दिन की होगी।

ये 7 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद अक्टूबर के अंतिम में दिवाली की लंबी छुट्‌टी होगी। ये छुट्‌टी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगी।

लोक शिक्षण संचानालय ने शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा का पत्र भेज दिया है।

विंटर और समर सीजन की छुट्टियां भी घोषित

आदेश में विंटर और समर सीजन की छुट्टियां भी घोषित की गई है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होंगी। वहीं 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया है। ये अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक रहेगा। इन छुट्टियों में मौसम की स्थिति को देखते हुए बदलाव भी किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button