Uncategorized

भिलाई में बार के सामने मिली युवक की लाश:अधिक मात्रा में शराब पीने व सिर में चोट लगने से हुई मौत

By Dinesh chourasiya

दिनेश यादव मृतक - Dainik Bhaskar

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजधानी बार के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि बोगदा पुलिया के आगे राजधानी बार के आगे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की सिनाख्त की तो उसकी पहचान दिनेश यादव (40 साल ) के रूप में हुई।

शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया

मोनू यादव ने बताया कि दिनेश उसका रिश्ते में भाई लगता है। 3 सितंबर की सुबह 9 बजे उनकी कालोनी के कुछ लोगों ने बताया कि राजधानी बार के सामने आपके भाई की लाश पड़ी है। वो लोग दौड़ते दौड़े वहां पहुंचे और शव की पहचान दिनेश यादव के रूप में की।

मोनू ने बताया कि दिनेश राजधानी बार के पीछे शासकीय स्कूल के पास स्थित एक कालोनी में अपने ससुराल में रहता है। उसके दो बच्चे हैं पत्नी परागा यादव हाउस वाइफ है। दिनेश फौजी नगर में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वो रविवार रात घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था। ड्यूटी ना जाकर वो शराब पीने के लिए बार में बैठ गया। अधिक शराब पीने से उसे इतना नशा हुआ होगा कि वो बाइक से गिरा और सिर के पीछे चोट आने से उसकी मौत हो गई होगी।

खाली पेट अधिक शराब पीने से हुई मौत

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में जब दिनेश का पोस्ट मार्टम किया गया तो उसका पेट खाली निकला और काफी अधिक मात्रा में शराब पीना पाया गया। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि खाली पेट उसने काफी अधिक मात्रा में शराब पी। साथ ही वो सिर के बल गिरा है, जिससे उसे चोट आई है। इन दोनों वजहों से ही उसकी मौत हुई होगी। मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। जामुल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button