
Uncategorized
छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल बने विश्वभूषण हरिचंदन, राज्यपाल पद की ली शपथ…. .
छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल बने विश्वभूषण हरिचंदन, राज्यपाल पद की ली शपथ…. .

रायपुर, तोपचंद: Vishwabhushan Harichandan became the ninth governor of Chhattisgarh : विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली।
उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं।








राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।








