
BHILAI BREAKING : ASI के बेटे ने आरक्षक को मारा चाकू, हुआ गिरफ्तार
BHILAI BREAKING : ASI के बेटे ने आरक्षक को मारा चाकू, हुआ गिरफ्तार
by Dinesh chourasiya
BHILAI. प्रदेश में लगातार चाकू भाजी और गुंडागर्दी की घटना बढ़ते जा रही है। शहर में बदमाशों के अपराधों को देख कर ऐसा लग रहा है मानो की कानून का किसी को भय भी न हो। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एएसआई के बेटे ने शराब के नशे में एक आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया बताया जा रहा है की दोनो ही साथ बैठकर शराब पी रहे थे । इसी दौरान अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार भिलाई क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई चंद्रशेखर का बेटा और उतई थाने में पोस्टेड आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी बात को लेकर विवाद होने पर एएसआई चंद्रशेखर के बेटे ने आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर के जांघों पर चाकू से हमला कर दिया ।
इससे आरक्षक ताम्रध्वज बूरी तरह से घायल हो गया, उसे फौरन सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एएसआई चंद्रशेखर के बेटे सोनू सोनी द्वारा आरक्षक के ऊपर 4 से 5 बार चाकू चलाया गया । इससे आरक्षक ताम्रध्वज बूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद सोनू मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और आरक्षक को फौरन सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफतार किया











