Uncategorized

BREAKING बिलासपुर केमिकल-पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग  केमिकल के कारण तेजी से फैली, दमकल गाड़ी की मदद से किया जा रहा काबू

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में अनव इंस्ट्रीज के फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्‌टी बनाने का काम होता है। जहां बड़ी मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल होता है। बताया जा रहा है केमिकल के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री के अधिकांश हिस्से को चपेट में ले लिया

घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। आग की तेज लपटें उठते देखकर लोगों ने दमकल बुलाया, आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास का इलाका धुआं-धुआं हो गया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सामान को नुकसान पहुंचा है।

रोज की तरह काम में लगे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार शहर से लगे तिफरा स्थित अनव इंडस्ट्रीज है, जहां केमिकल के साथ ही पेंट, टाइल्स और पुट्‌टी बनाया जाता है। रोज की तरह कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान गोदाम के पास अचानक आग की लपटें उठने लगी।

देखते ही देखते आग गोदाम में ज्वलनशील सामग्री तक पहुंच गई, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। केमिकल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। आग लगने के बाद कर्मचारी भी हरकत में आ गए। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

टीआई किशोर केंवट का कहना है कि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फैक्ट्री में बिजली का काम चल रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button