दुर्ग के कुम्हारी में नशीली टैबलेट की तस्करी करते एक युवक दबोचा गया आरोपी के पास से 1000 नग टैबलेट, कार,एक लाख नगदी एवं मोबाइल जब्त
By Dinesh chourasiya









थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 के साथ अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को कार सहित पकड़ा गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, नगदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 27.07.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




▪️ आरोपी का नाम :
1. मो. अनवर, उम्र 43 वर्ष, निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (स्थायी पता – ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम)।
▪️पुलिस ने जप्त किया
1. 20 पत्ता अल्प्राजोलम टैबलेट (प्रत्येक में 50 नग), कुल 1000 नग, कुल वजन 110 ग्राम (व्यावसायिक मात्रा), अनुमानित मूल्य ₹4,00,000।
2. एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516, अनुमानित मूल्य ₹3,00,000।
3. नगदी ₹1,00,000।
4. एक रियलमी मोबाइल, अनुमानित मूल्य ₹5,000।
जुमला कीमत : ₹8,05,000।




