
Uncategorized
CG में : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस लिया हिरासत में
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर । :मस्तूरी थाना, पुलिस बिलासपुर के ग्राम हिर्री में उमेंद्र केवट, 34 वर्ष ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) की गला घोंटकर की हत्या।आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था।







मामला मस्तूरी के हर्री थाना क्षेत्र का है। उमेंद्र केवट मजदूरी करता है। सोमवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में गया और वहां सो रही एक बेटी और दो बेटों की भी गले दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उमेंद्र खुद थाने पहुंच गया।








