
Uncategorized
भिलाई में धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी को पुलिस की टीम ने दबोचा ▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल
By Dinesh chourasiya







दिनांक 07.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को लहरा-लहरा कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी का विवरण :
▪️ अभय गजभिये, उम्र 22 वर्ष, निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला, जिला दुर्ग




जप्त सामग्री :
▪️ एक धारदार लोहे का चापड़





