छत्तीसगढ़

आयुष्मान कार्ड बनाने का काम संभाल रहे पंचायत सचिव की डंडे से पिटाई, जाने किस कारण से की गई मारपीट

मुंगेली जिले में पंचायत सचिव से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यहां नियम विरुद्ध काम करने का विरोध करने पर आरोपी ने पंचायत सचिव की डंडे से पिटाई कर दी और जमकर विवाद किया। सचिव से हुई मारपीट की घटना के बाद पंचायत सचिव संघ में खासा आक्रोश देखने को मिला हैं। अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ में मोर्चा खोल दिया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि जिले के ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पीथमपुर में भी यह काम चल रहा था। वहां पर सचिव महेन्द्र कुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई थी। उस दौरान गांव के आरोपी गणेश सोनवानी ने पंचायत सचिव को कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव मनाया। इसके बाद सचिव ने विरोध जताते हुए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। सचिव के इनकार के बाद आरोपी गणेश ने सचिव की डंडे से पिटाई कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद भी हुआ।

घटना पर पंचायत सचिव संघ ने जताई नाराजगी

पंचायत सचिव से हुई मारपीट के बाद पंचायत सचिव संघ ने नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत की हैं। संघ ने साफ कह दिया है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती। तब तक सचिव काम नहीं करेंगे। इस मामले की शिकायत एसडीएम एएस खलखो से की गई हैं। एसडीएम के निर्देश के बाद मंगलवार (6 जून) को जनपद पंचायत सीईओ प्रीति पवार मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

जनपद पंचायत सीईओ प्रीति पवार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीआई सतीश सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है । मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button