जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नगर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा कर दिया मानवता का संदेश
महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल, सेवा भाव से किया स्वागत








योगेश्वर (पत्रकार)
📍बालोद | 17 जुलाई 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर बालोद में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रथ यात्रा में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।




यात्रा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल सेवा शिविर लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। बजरंग दल के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक और मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।






