
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मोर शहर मोर जिम्मदारी तहत निगम अधिकारी और चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ली महत्वपूर्ण बैठक
दुर्ग/नगर पालिक निगम/ मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर डाटा सेंटर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। आयुक्त श्री चन्द्राकर ने कहा कि बाजार क्षेत्रो को किस तरह से अच्छा बनाया जा सकता है,इसके लिए मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत हम सबको इस पहलुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है।इसके लिए एक शानदार प्लान तैयार कर इस पर हम सबको अमल भी करना चाहिए।







मोर शहर मोर जिम्मदारी के तहत कार्यो को प्राथमिकता देने इस मुहिम से चेम्बर ऑफ कॉमर्स और अन्य व्यापारियो को जोड़ने बैठक आयोजित करने की बात कही।बता दे कि बैठक में व्यापारियों की हर समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग तत्पर है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कुछ दिक्कतें गिनाईं तो आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया।शहर के मुख्य बाज़ारों यातायात तथा पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओ में सुधार के लिए आयुक्त ने व्यपारियो के साथ बैठक की।बैठक में उपस्थित उपायुक्त मोहेंद्र साहू,बैठक के दौरान बाज़ारो में वर्तमान व्यवस्था में सुधार को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।पार्किंग व्यवस्था के स्थानों के चयन को लेकर हुई बातचीत में पार्किंग व्यवस्था, शौचालय,प्रकाश व्यवस्था, सफाई,सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध चर्चा की गई।
आज की बैठक में भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जनसपर्क अधिकारी थानसिंह यादव सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीगण
चेम्बर ऑफ कॉमर्स जिला अध्यक्ष प्रहलाद रूंगटा, महामंत्री महेश गणेशानी, बहादुर अली थरानी उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स सचिव इंद्रिरा मार्केट सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहें।











