Uncategorized

CG में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 5 लापता:इनमें 2 बच्चे और 3 महिलाएं,  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई हैं, जबकि 5 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई। मामला उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप सवार हादसे का शिकार हो गए। पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला है।

तस्वीरों में देखिए हादसा और रेस्क्यू…

हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू में जुटी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं।

लगातार खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Back to top button