CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: नशीली टेबलेट बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

सुपेला : आज मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति शास्त्री अस्पताला सुपेला कर्मा भवन के सामने बरगद पेड़ के नीचे नव जवान युवको को नशीली दवाईयां बिक्री कर रहा है। पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,  संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के अंतर्गत सुपेला पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही किया गया।

संदेही घटना स्थल पर मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र साव पिता स्व. बुंदी साव उम्र 37 साल निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी तिरंगा चैक पापुलर सायकल स्टोर्स के पास सुपेला जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 10 पत्ता ।

ALPRAZOLAM TABLET  प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट है कुल 100 नग टेबलेट कीमत 240 रूपये एवं बिक्री की गई रकम 100 रूपये कुल 340 रूपये विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक लखेश गंगेश, आरक्षक विकास तिवारी, उपेन्द्र सिंह, अजय देवांगन, संतोष राय का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 90/2023

धारा:- 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:– जितेन्द्र साव पिता स्व0 बुंदी साव उम्र 37 साल निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी तिरंगा चैक पापुलर सायकल स्टोर्स के पास सुपेला

जप्ती:- 10 पत्ता टेबलेट प्रत्येक में 10 नग टेबलेट कुल 100 नग टेबलेट कीमती 240 रूपये एवं बिक्री रकम 100 रूपये जुमला कीमती 340 रूपये

Related Articles

Back to top button