Uncategorized

CG में BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली सुरक्षा कैंप में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, यूपी का रहने वाला था

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सचिन कुमार है। जवान यूपी के बागपत जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी सुरक्षा कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। जवान ने कैंप में ही ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है।

नारायणपुर के होरादी कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था जवान।
जवान सचिन कुमार उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

जवान का शव गृहग्राम रवाना

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप के बाकी जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सोनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम कर गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या

इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था।

Related Articles

Back to top button