







थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 78 जेजे एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ लक्की, पिता सुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन-3, खुर्सीपार के मेमोरेण्डम कथन में चिट्टा (हेरोइन) की बिक्री में संलिप्त फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी।




मेमोरेण्डम कथन के आधार पर फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान—
1. मज्जी कुमार, पिता पी. नागु, उम्र 19 वर्ष
2. राबी सिंह, पिता मंजीत सिंह, उम्र 19 वर्ष
दोनों निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर, खुर्सीपार
को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में आरोपियों द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से चिट्टा (हेरोइन) की बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




