Uncategorized

बालोद में धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,5 मौत 6 घायल :बालोद के मरकाटोला घाट में हादसा, टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ट्रक

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान से भरे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मरकाटोला घाट के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की। घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है।

बारिश से सड़क पर फिसलन की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित

हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई

Related Articles

Back to top button