Uncategorized

भिलाई में रेलवे अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी:CBI ने 50 हजार घूस लेते पकड़ा, जांच में 77 लाख कैश, 14 लाख के जेवर बरामद

By Dinesh chourasiya

रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), भिलाई के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (DME) और बिचौलिए को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI ने दोनों को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने पहले दोनों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।

CBI ने 13 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई कर सीनियर DME को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया था। आरोप है कि अधिकारी ने लंबित बिलों को क्लियर करने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

रायपुर-भिलाई में तलाशी, 77 लाख कैश मिला

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के रायपुर और भिलाई स्थित घर और कार्यालय में तलाशी ली। इस दौरान करीब 77 लाख रुपए नकद और लगभग 14 लाख रुपए कीमत के जेवर बरामद किए गए।

CBI के अनुसार, रिश्वत की रकम अधिकारी के निर्देश पर बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से ली थी। इसके बाद CBI ने अधिकारी और बिचौलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आज की पेशी में आगे की कार्रवाई पर नजर

आज दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी। CBI आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसी बरामद नकदी और जेवर के स्रोत के साथ-साथ रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य लेन-देन की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button