Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयराजनीतिराज्य
Trending

भारत माता की भव्य महाआरती में गूंजे देशभक्ति के जयघोष, महिला मोर्चा ने निभाई अहम भूमिका

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार

 

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद।13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 12 अगस्त 2026 को भाजपा मंडल बालोद के निर्देशानुसार महिला मोर्चा मंडल बालोद के नेतृत्व में नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष संध्याकालीन भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

भारत माता की आरती और देशभक्ति से ओतप्रोत जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भारत माता का पूजन एवं आरती की।

महिला मोर्चा की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बालोद मंडल महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की करीब 41 कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, मंडल महामंत्री हितेश्वरी कौशिक, मंडल मंत्री दिव्या बजाज, लक्ष्मी साहू, सरोज गंगबेर, श्वेता राजपूत, अंबिका यादव, पार्षद गोमती रात्रे, सुनीता मनहर, आशा पटेल, कांति साहू, पुष्पा साहू, वनिता मरकाम, छवि सरवा, प्रीति बाला साहू, भोजेश्वरी, विशाखा, कल्याणी कौशिक, पूजा साहू, भारती नेताम, राजकुमारी, प्रियंका श्रीवास, अनीता पेंढाकर, निर्मला यादव, पदमनी साहू, सुशीला यादव, हिमांशी राजपूत सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी भी हुए शामिल

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, नपा सभापति राजू पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, संतोष पाठक, टिकेश्वर साहू, कमल बजाज, मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर साहू, पिंटू जात्रे, आशु कौशिक, मनीष माधवानी, भुनेश्वर यादव, सुनील नशीने, ज्ञानचंद नाहटा, रमेश जैन, दुर्गेश तारम, देवेंद्र साहू, मनोज मालेकर, यश राजपूत, हर्षित यादव सहित बस स्टैंड के व्यापारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 85 लोगों की सहभागिता रही।

सहयोगियों का जताया आभार

आयोजन के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से यश राजपूत एवं हर्षित यादव के सहयोग की सराहना की गई।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।

जय हिंद! जय भारत!

भारत माता की जय! 🇮🇳🪷

Related Articles

Back to top button