
स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान, भारत माता की प्रतिमा परिसर की की सफाई
देशभक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया अभियान में हिस्सा
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद।12 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा मंडल बालोद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारत माता की प्रतिमा एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के साथ लोगों को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थलों का निर्माण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ महिला मोर्चा द्वारा भारत माता की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री हितेश्वरी कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री निशा योगी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, पार्षद सुनीता मनहर, भाजपा नेता ईश्वर साहू, भुनेश्वर यादव, मधुकांत यादव एवं छबि सारवां सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वच्छता अभियान में नगर पालिका सभापति प्रीतम यादव एवं युवा नेता हर्षित यादव का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।





