
मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में मिनीमाता जी के योगदान को किया याद
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। 11 अगस्त 2026 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, शहर मंडल बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता जी के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मिनीमाता जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल बालोद के मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गौतम, अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष पिंटू सारथी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिता यादव, भाजयुमो शहर महामंत्री कमल बजाज, पार्षद सुनीता मनहर, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “मिनीमाता जी अमर रहें” के जयघोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
मिनीमाता जी को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।








