
वन मंडल कार्यालय बालोद में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 08 अगस्त 2026। नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का आयोजन वन मंडल कार्यालय बालोद में किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वन मंडल कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्ति प्रतिज्ञा लेकर स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ऐसे में नशे से दूरी और समाज में जागरूकता का प्रसार सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी (DFO) श्री अभिषेक अग्रवाल, SDO दल्ली श्री एम.सी. डाहीरे, SDO बालोद श्री किशोरी लाल साहू, श्रीमती हेमलता देव, मुख्य लिपिक श्री महेंद्र कौशल, श्रीमती रेणु घड़ोले, श्री यशवंत कड़वे, श्री देशमुख, श्री सियाराम, श्री सोहेल सहित वन मंडल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा अपने कार्यक्षेत्र एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता से नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नशामुक्त समाज की दिशा में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वन मंडल कार्यालय बालोद में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी सामाजिक संकल्प और जनजागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा।








