
Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्य
Trending
उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा परिणाम पर 09 जुलाई तक करें दावा-आपत्ति
05 जुलाई को हुई थी प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी जिला वेबसाइट एवं विकासखंड कार्यालयों में देख सकते हैं परिणाम

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)







बालोद, 06 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा परिणाम हेतु 09 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के उपरांत परीक्षा परिणाम हेतु 09 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम जिले की वेबसाईट https://balod.gov.in एवं संबंधित विकासखंड के कार्यालय के माध्यम से देख सकते हैं।











