छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में अपने बर्थडे के दिन युवक ने कर ली खुदकुशी:तीन बजे तक चलाया इंस्टाग्राम, फिर अचानक झूल गया फंदे पर

By Dinesh chourasiya

तीन बजे इंस्टा में डाली स्टोरी फिर लगा ली फांसी

बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था। वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस नेता गोपाल ने बताया कि उसकी मां का फोन शाम 6 बजे आया कि गाड़ी निकालों कौशल ने फांसी लगा लिया है। पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि वो लड़का ऐसा भी कुछ कर सकता है। गोपाल अपनी मां के साथ तुरंत उसके घर पहुंचा। उसको कार में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button