
दल्लीराजहरा में नालों और जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने नगर पालिका मुस्तैद
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 28 जून 2026




नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नालों एवं जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, गाद निकासी तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के मुख्य नगर पालिक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जलभराव की स्थिति से निपटने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका की टीम द्वारा शंकर तालाब सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर समय-समय पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत जलाशयों और नालों से गाद, जलीय घास एवं अन्य सभी प्रकार के अवरोधों को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए उनके स्तर पर आवश्यक साफ-सफाई एवं जल निकासी से संबंधित कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। क्षेत्र के पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार आगे भी यह स्वच्छता कार्य निरंतर और प्राथमिकता के साथ जारी रहेगा।





