Uncategorized

भिलाई के कैलाश नगर से लोहे का सेंट्रींग प्लेट चोरी एवं मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये  चोरी गई सामग्री बरामद

By Dinesh chourasiya

 

 

प्रार्थी प्रमोद तिवारी, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.06.2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे उसके कैलाश नगर स्थित प्लाट से लोहे का सेंट्रींग प्लेट कीमती लगभग 50,000 रुपये को रूपेश निषाद उर्फ रूपा एवं उसके साथी द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 425/2026 धारा 331(4), 305, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों रूपेश निषाद उर्फ रूपा एवं अशोक यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर चोरी गया लोहे का सेंट्रींग प्लेट बरामद किया गया। आरोपियों को दिनांक 20.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

आरोपी का नाम :

1. रूपेश निषाद उर्फ रूपा, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटल आवास, जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
2. अशोक यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी अटल आवास, जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

 

Related Articles

Back to top button