Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देश-विदेशराजनीतिराज्यसौंदर्य
Trending

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ जिले की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 15 जून 2026

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस ज्ञानवर्धक मॉडल को अवलोकनार्थ समर्पित किया। इस मॉडल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जिले की वृहद सिंचाई परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जल वितरण प्रणाली को आसानी से समझ सकता है। इस आकर्षक मॉडल में तांदुला जलाशय के साथ-साथ गोंदली और खरखरा जलाशय की भौगोलिक स्थिति को बेहद बारीकी से दर्शाया गया है।

 

 

 

गंगरेल बांध से नहरों के माध्यम से आने वाले पानी के प्रवाह और सिंचाई नहरों के नेटवर्क को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। भिलाई स्टील प्लांट को की जाने वाली जल आपूर्ति के साथ ही दुर्ग और बेमेतरा जिलों में सिंचाई एवं तालाबों को भरने की पूरी प्रक्रिया को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। आमजनों की जानकारी बढ़ाने के लिए मॉडल में इन सभी जलाशयों के निर्माण वर्ष और उनकी जल भराव क्षमता का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button