Uncategorized

भिलाई में होली खेल रहे बच्चे पर कटर से हमला: दो नाबालिगों के बीच विवाद के बाद हमला, 10 साल का बच्चा घायल

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में होली खेलने के दौरान एक बच्चे पर कटर से हमला हो गया। शहर के अर्जुन नगर इलाके में होली खेल रहे 10 साल के बच्चे पर एक नाबालिग लड़के ने कटर से कर दिया। यह पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

होली के मौके पर इलाके के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में एक नाबालिग लड़के ने 10 साल के बच्चे पर कटर से वार कर दिया।

हमले में बच्चा घायल हो गया और जोर-जोर से रोने लगा। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसके पास पहुंचकर उसे संभाला।

नाबालिगों के बीच हुई थी बहस घटना के बाद नाबालिग मौके से फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने तलाश कर अभिरक्षा में ले लिया है। इधर परिजन घायल बच्चे को लेकर तुरंत सुपेला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को पीठ में घाव लगा है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात के बाद मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग की तलाश की और उसे हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button