Uncategorized

दुर्ग में मुख्यमंत्री साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकराई गाय के सामने आने से हुई घटना; बाल-बाल बची सीएम की कार

By Dinesh chourasiya

मुख्यमंत्री साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकराई। - Dainik Bhaskar
 दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है, गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी टकरा गई। इस दौरान सीएम साय की गाड़ी बाल-बाल बच गई है।

सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि, काफिला रुका नहीं सीधे प्रथम बटालियन के लिए निकल गया। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

सीएम ने दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button