Uncategorized

भिलाई में समिति अध्यक्ष के नाम सुसाइट नोट:साउंड सिस्टम की तेज आवाज पर विवाद, बुजुर्ग ने फांसी के फंदे पर झूला 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में बुजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में गणेश पंडाल समिति के अध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक हथखोज शीतला पारा निवासी धन्नुलाल साहू के बेटे नेतराम साहू ने गणेश समिति के अध्यक्ष गोल्डी वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। नेतराम का कहना है कि शनिवार रात गणेश पंडाल में साउंड सिस्टम को तेज आवाज में बजा रहे थे। इस दौरान उनके पिता धन्नुलाल व मोहल्ले के कुछ लोगों के सा​थ साउंड कम करने कहा। इसके बाद भी गोल्डी नहीं माना।

इस पर पिताजी ने डायल 112 को कॉल किया। तब जाकर उसने आवाज कम की गई। इस​के बाद रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य उठे, लेकिन पिताजी दिखाई नहीं दिए। पत्नी ने बेटे को देखने भेजा तो उनका शव स्टोर रूम में फंदे पर लटक रहा था। शव के पास ही सुसाइड नोट था। धन्नुलाल की शिकायत पर पुलिस के आने ​के बाद साउंड कम किए जाने के बाद भी मामला ​थमा नहीं।

पुलिस के जाने के बाद गोल्डी एसडीएम की मंजूरी का लेटर दिखाने लगा। साथ धमकाने लगा। इसके बाद धन्नुलाल और उसका परिवार पुरानी भिलाई थाने पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नेतराम ने बताया कि आधी रात के बाद समिति वालों ने फिर से हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। हम विवाद बढ़ाना नहीं चाहते थे, इसलिए घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button