
Uncategorized
RAIPUR : नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने ग्रहण किया रायपुर कलेक्टर पदभार, डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने बधाई देते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्व कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने नये दायित्व के लिए बधाई-शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री सिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह 2013 बैच के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद श्री सिंह रायपुर जिले के 21 वें कलेक्टर हैं।















