Uncategorized

CG के इस जेल में VIP ट्रीटमेंट दिलाने प्रहरी ने लिए 50 हजार, अब सस्पेंड

By Dinesh chourasiya

पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

आरोप है कि, पैसे न देने पर आरोपियों को प्रताड़ित करने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने प्रहरी को सस्पेंड कर अंबिकापुर अटैच किया है।

परिजनों ने पैसे लेते हुए तस्वीर कैमरे में कैद की।

मर्डर के आरोपी है तीनों

जानकारी के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के समय शहर में चाकूबाजी हुई थी। इसमें 10 आरोपी बनाए गए थे। 7 आरोपी सबूत नहीं मिलने पर छूट गए। 3 अन्य आरोपी मर्डर के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इन्हीं के परिजनों से प्रहरी ने रिश्वत ली।

आरोप है जेल प्रहरी ने परिजनों से गवाहों से छेड़छाड़ कर आरोपियों को रिहा करने की बात भी कही थी।

वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ उप जेल के जेलर संजय खैरावर ने कहा वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। रिश्नत लेने का स्पष्ट मकसद समझ नहीं आ रहा है। वर्दीधारी संतोष तिवारी पैसे का लेनदेन करते दिखाई दिया है, जो कि सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है, उन्हें तुरंत निलंबित किया गया है।

निलंबन के दौरान उसका मुख्यालय अंबिकापुर केंद्रीय जेल रहेगा। विभागीय जांच में आरोपी पक्ष को बुलाया जाएगा। पैसे लेने का कारण जांच के बाद क्लीयर होगा।

Related Articles

Back to top button