Uncategorized

CG में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया   स्वामी आत्मानंद स्कूल का         शिक्षक बर्खास्त:जांच के बाद DEO की कार्यवाही, युवकों ने कार में पकड़कर वीडियो भी बनाया था

By Dinesh chourasiya

जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्कूल शिक्षक की सेवाएं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने समाप्त कर दी हैं। यह शिक्षक आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में पदस्थ था। कार में छात्रा के साथ उसका वीडियो स्थानीय युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल के किनारे एक कार खड़ी देखी, जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। युवकों ने दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

DEO ने कराई जांच, दोषी मिले तो सेवाएं समाप्त

मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर सरगुजा डीईओ ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को स्कूल से हटाते हुए उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया था। इसके बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। जांच टीम में बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल थे।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल ही है। साथ ही जंगल किनारे मिला वाहन भी उन्हीं का पाया गया, जब जांच टीम ने टीचर से बयान लिया तो वह यह स्पष्ट नहीं बता सका कि वह देर रात छात्रा के साथ जंगल में क्यों था।

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात पहुंचा है और शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने उनकी संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी।

Related Articles

Back to top button