
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक 60KM की रफ्तार से चलेगी हवा:यूपी में बने सिस्टम से बदला मौसम, गरज-चमक होगी बारिश, बिजली गिरने का भी खतरा
By Dinesh chourasiya
यूपी से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।







गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।








