Uncategorized

दुर्ग भिलाई में सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से जुड़े आवेदन जमा किए। दो दिन लगे शिविर में ही केवल एक जोन में ही 728 आवेदन लोगों ने दिए हैं।

शिविर में लोगों को एक ही जगह पर कई सरकारी योजनाओं और विभागों की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन लेने और मौके पर ही प्रक्रिया शुरू करने के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे।

लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, वन एवं जलवायु विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना और संपत्तिकर से जुड़े आवेदन दिए।

शिविर में पहुंचे दुर्ग कलेक्टर अभिजित सिंह ने ली जानकारी।
वैशाली नगर विधायक ने भी लोगों के आवेदन का किया अवलोकन।

मांग से जुड़े हुए हैं 472 आवेदन

निगम प्रशासन के मुताबिक, 4 और 8 मई को आयोजित शिविर में अब तक कुल 728 आवेदन मिले हैं। इनमें 472 आवेदन मांग से जुड़े हैं, जबकि 256 आवेदन शिकायतों के हैं। लोगों ने सड़क, सफाई, पानी, कर, दस्तावेज और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

विधायक और कलेक्टर पहुंचे शिविर

शुक्रवार को आयोजित शिविर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भी पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अलग-अलग काउंटरों का जायजा लिया और वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत भी की। शिविर में निगम के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

घर बैठे मिलेगा लाभ

सुसाशन तिहार के अंतर्गत लोगों को घर बैठे कई तरह के दस्तावेज मिलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सुसाशन तिहार में लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

शुक्रवार को विधायक रिकेश और कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवेदन लेकर प्रक्रिया शुरू की। कई लोगों को मौके पर ही जरूरी जानकारी और दस्तावेज से संबंधित मदद भी दी गई।

Related Articles

Back to top button