Uncategorized

छत्तीसगढ़ में यात्री बस पलटी, 14 घायल हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल 

By Dinesh chourasiya

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 14 यात्री को चोट आई है, जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से 3 लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी अनुसार, कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी। इस यात्री बस में 50 से अधिक सवारी यात्रा कर रहे थे, जिसमें कई यात्री बस में खड़े होकर जा रहे थे। एक यात्री युवक ने बताया कि बस लगभग 65 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी।

इस दौरान बिर्रा की ओर से एक अन्य बस भी आ रही थी, जिसे कट लेने के दौरान बस 50 मीटर तक तीन पहिए में चली और पलट गई। बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसमें 10 घायल हैं। बाकी सभी यात्री सुरक्षित है।

गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

महिलाएं और बच्चे भी घायल

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तेज और असावधानीपूर्ण ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में बस चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button