Uncategorized

भिलाई में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 04 पीड़ितों से कुल 16,15,000 रुपये लेकर फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी किया

By Dinesh chourasiya

दिनांक 28.04.2026 को प्रार्थिया उपासना देशमुख निवासी तितुरडीह द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बीएसपी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर विभिन्न समय में फर्जी नियुक्ति पत्र एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिया एवं अन्य व्यक्तियों से कुल 16,15,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 212/2026 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/84 हुडको भिलाई को चिन्हांकित कर दिनांक 29.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा फर्जी जॉइनिंग लेटर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलपूर्वक धन अर्जित करना पाया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️घटना का कारण :
नौकरी लगाने के नाम पर छलपूर्वक धन अर्जित करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करना।

▪️आरोपी का नाम :

1. सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/84 हुडको भिलाई।
▪️जप्त सामग्री :

 

Related Articles

Back to top button