भिलाई के खुर्सीपार में 03. किलो गांजा के साथ एक युवक दबोचा गया आरोपी के कब्जे से कुल 03.200 किलोग्राम गांजा जब्त
By Dinesh chourasiya

नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 30.04.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती स्थित पुराने शराब भट्टी के खंडहर मकान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।







पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 03.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम :




1. हीरा सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुर्सीपार बोल बम चौक, कैनाल रोड, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 03.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
2. एक मोबाइल फोन
3. जप्त सामान की कुल कीमती लगभग 1,69,550/- रुपये




