Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल को ढाई बजे जारी होंगे CG बोर्ड के नतीजे:10वीं-12वीं के 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

By Dinesh chourasiya

माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी।

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। छात्रों की साल भर की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम कल सामने होगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे नंबर आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें।

ये जानकारी शिक्षा मंत्री ने अपने x आकउंट पर पोस्ट कर दी है।

करीब 5.66 लाख स्टूडेंट ने दिया एग्जाम

मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में पंजीयन कराया था। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।

10वीं में ज्यादा परीक्षार्थी, 12वीं में बढ़ी संख्या

इस साल भी हाईस्कूल परीक्षा में हायर सेकेंडरी के मुकाबले ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 10वीं और 12वीं के बीच अनुपात करीब 1.31:1 रहा, यानी 10वीं में 12वीं से लगभग 31 फीसदी ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

साल 2025 में साढ़े 5.65 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

  • 10वीं: 2025 में लगभग 3.23 लाख, 2026 में 3.20 लाख
  • 12वीं: 2025 में लगभग 2.38 लाख, 2026 में 2.45 लाख

1400 छात्र उपस्थिति नियम से रहे बाहर

इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। हालांकि बोर्ड की कुल पंजीकृत संख्या पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा और कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 5.66 लाख रही।

रिजल्ट पर टिकी लाखों परिवारों की नजर

रिजल्ट सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि उनके परिवारों और स्कूलों के लिए भी इंपोर्टेंट है। 10वीं के छात्र जहां विषय चयन और आगे की पढ़ाई की दिशा तय करेंगे, वहीं 12वीं के छात्र कॉलेज एडमिशन और करियर की अगली तैयारी में जुटेंगे।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल CGBSE बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी छात्र-छात्राओं और पेरेंट्स की नजर मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स पर टिकी हुई है।

रिजल्ट के साथ बढ़ेगी अगली तैयारी की हलचल

रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट, कॉलेज प्रवेश और करियर विकल्पों को लेकर भी गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर अब कल (29 अप्रैल) दोपहर 2:30 बजे पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button