Uncategorized

दुर्ग में आईपीएल सट्टा मैच खेलते तीन आरोपी दबोचे गए  ऑनलाइन सट्टा संचालन करते 03 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए*l आईपीएल क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाते थे आरोपी नगदी 9,810/- रुपये एवं 04 मोबाइल जप्त

By Dinesh chourasiya

दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर स्थित एक मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच (चेन्नई बनाम दिल्ली) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए, जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसों का दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर, दुर्ग
2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :

1. 04 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 40,000/- रुपये)
2. नगदी रकम 9,810/- रुपये
कुल जुमला – 49,810/- रुपये

▪️

Related Articles

Back to top button