Uncategorized

दुर्ग सांसद विजय बघेल पर सोशल मडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल और पार्टी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की।

इस मामले में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला इंस्टाग्राम पर “छत्तीसगढ़िया गौरव 05” नामक आईडी से की गई टिप्पणी से जुड़ा है। भाजपा मंडल पाटन, अमलेश्वर और जामगांव आर के अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थानों में पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अमलेश्वर थाना पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने आरोप लगाया कि फुंडा निवासी गौरव नायक, पिता बालकृष्ण वर्मा ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शिकायत में इसे न केवल सांसद का अपमान बताया गया, बल्कि एक राष्ट्रीय पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कहा गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इनसे पार्टी की छवि और कार्यकर्ताओं की भावनाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अमलेश्वर के साथ-साथ पाटन और जामगांव आर थानों में भी शिकायतें दर्ज कराई हैं।

पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पाटन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button