Uncategorized
भिलाई के सुपेला थाना में शासकीय कार्य में बाधा एवं पुलिस अधिकारी से गाली ग्लोज मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya








दिनांक 29.03.2026 को थाना सुपेला में दर्ज अपराध क्रमांक 461/2026 के संबंध में प्रार्थिया मीना चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला को कथन हेतु थाना बुलाया गया था। कथन उपरांत उप निरीक्षक नमिता टेकाम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने हेतु कहा गया, जिस पर आरोपी द्वारा मना करते हुए गाली-गलौज की गई।
आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उप निरीक्षक नमिता टेकाम के साथ हुज्जत की गई, । इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 464/2026 धारा 296, 132, 221, 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




विवेचना के दौरान आरोपी मीना चौहान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मीना चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
▪️




