Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में 43.14 ग्राम हेरोइन साथ 03 आरोपी पकड़ाए  ▪️ *नगदी 3,640 रुपये एवं 05 मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये) जप्त ▪️ *NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया

By Dinesh chourasiya

 


दिनांक 29.03.2026 को थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (हेरोइन) रखने एवं बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 03 आरोपियों को पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 8/21(क), 27(क) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 43.14 ग्राम हेरोइन, नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

▪️ आरोपी का नाम

1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्शीपार

2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपये)
2. नगदी रकम 3,640 रुपये
3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये)
कुल जुमला कीमती : 8,90,940 रुपये

Related Articles

Back to top button